महत्त्वपूर्ण मुहावरे -
- हँसी - खेल समझना - सरल समझना
- प्राण सूखना - भयभीत होना
- ऐरा-गैरा नत्थू खेरा - कोई भी साधारण व्यक्ति
- आँखें फोड़ना - बहुत अधिक पढ़ना
- खून जलाना - बहुत परिश्रम करना
- सूक्ति बाण चलाना - दिल दुखाने वाली बातें कहना
- निराशा के बादल फटना - निराशा दूर होना
- जिगर के टुकड़े - टुकड़े होना - दिल दुखना
- गाढ़ी कमाई - परिश्रम की कमाई
- सर पर नंगी तलवार लटकना - भय बना रहना या खतरा होना
- आड़े हाथों लेना - खरी खोटी सुनाना
- दिली हमदर्दी होना - सच्ची सहानुभूति
- घाव पर नमक छिड़कना - दुखी को और अधिक दुखी करना
- हेकड़ी जताना - घमंड करना
- तलवार खींचना - डाँट -डपट करना
- दिमाग हो जाना - घमंड हो जाना
- दिल मज़बूत होना - पक्का इरादा
- नाम निशान मिटा देना - किसी को पूर्णतया नष्ट कर देना
- अंधे के हाथ बटेर लगना - भाग्य से कुछ पाना
- दीन दुनिया से जाना - किसी काम का न रहना
- नक्शा बनाना - योजना बनाना
- अंधा चोट निशाना पड़ना - कोई वस्तु अचानक प्राप्त हो जाना
- चुल्लू भर पानी देने वाला न होना - संकट के समय मददगार न होना
- दाँतों पसीना आना - कठिनाई का अनुभव होना / हालत ख़राब हो जाना
- लोहे के चने चबाना - बहुत कठिन काम करना
- आँधी रोग होना - भ्रम में पड़ना
- अक्षर - अक्षर रटना - बिना समझे रट लेना
- बे - सिर पैर की बातें - व्यर्थ की बातें
- पन्ने रँगना - बिना सोचे समझे लिखना
- आटे दाल का भाव मालूम होना - वास्तविकता का पता चलना
- ज़मीन पर पाँव न रखना - बहुत घमंड करना
- गिरह बाँधना - पूरी तरह से समझ लेना
- प्राणांतक परिश्रम करना - अत्यधिक परिश्रम करना
- मुद्रा कांतिहीन होना - चेहरा मुरझा जाना
- हाथ - पाँव फूलना - घबरा जाना
- मुहताज होना - लाचार होना
- मुँह चुराना - सामना न कर पाना
- घर में लक्ष्मी आना - बरकत होना
- बेराह चलना - उचित राह न चलना
- ज़हर लगना - बुरी लगना
- नतमस्तक होना - आदर सहित झुकना
- टूट पड़ना - हमला करना
- तीर मार लेना - बड़ा काम करना
- साये से भागना - सामने न पड़ना
- दबे पाँव आना - बिना आहत किए आना
- पहाड़ होना - बड़ी मुसीबत होना
- लगती बातें - चुभती बातें कहना
- हाथ डालना - कार्य की शुरुआत करना
- प्राण निकलना - अत्यधिक डर जाना
- घुड़कियाँ खाना - डाँट- डपट करना
- सिर फिरना - घमंड होना
- पापड़ बेलना - कठिन काम करना
- पैसे - पैसे को मुहताज़ होना - गरीबी के दिन देखना
No comments:
Post a Comment